July 15, 2026
TRENDING

कांतारा फेम Rishab Shetty ने दी Ranveer Singh को वॉर्निंग, नकल उतारने पर उंगली उठाकर कहा- ‘मत करो’


IFFI 2025 के मंच पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) द्वारा कांतारा चैप्टर 1 के दैव्य एक्ट की नकल करने को लेकर जारी विवाद अब और गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरम हो गया है।

Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 05:09:06 PM (IST)

Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 05:09:06 PM (IST)

ऋषभ शेट्टी ने रणवीर सिंह को दी थी वॉर्निंग। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. रणवीर सिंह ने उतारी थी कांतारकी नकल
  2. ऋषभ शेट्टी ने रणवीर सिंह को दी वॉर्निंग
  3. रणवीर सिंह बुरी तरह हो रहे हैं ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क। IFFI 2025 के मंच पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) द्वारा कांतारा चैप्टर 1 के दैव्य एक्ट की नकल करने को लेकर जारी विवाद अब और गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरम हो गया है, जिसमें साफ दिखाई देता है कि एक्टर–फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने स्टेज पर जाने से पहले ही रणवीर को संकेत देकर ऐसा न करने की हिदायत दी थी।

नया वीडियो आया सामने – ऋषभ ने पहले ही रोका था

सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में रणवीर, ऋषभ शेट्टी से मिलते दिखाई देते हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और तभी ऋषभ उंगली उठाकर मुस्कराहट के साथ रणवीर को कुछ इशारा करते हैं जो साफ तौर पर ‘ऐसा मत करना’ जैसा लगता है। इसके बावजूद रणवीर ने स्टेज पर जाकर दैव्य एक्ट की नकल उतारी, जिसके बाद दर्शकों और नेटिजन्स से उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी।

दैव्य को ‘फीमेल भूत’ कहने पर भड़के लोग

रणवीर सिंह ने नकल के दौरान दैव्य को ‘फीमेल घोस्ट’ कह दिया था। उन्होंने कहा था, “मैंने फिल्म थिएटर में देखी… जब फीमेल घोस्ट आपके शरीर में आती है वह परफॉर्मेंस अविश्वसनीय थी।” इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना तेज हो गई। कई लोग इसे कांतारा की सांस्कृतिक भावनाओं के अनादर से जोड़ रहे हैं।

अब दोनों पर हो रही है नाराजगी

जहां रणवीर की हरकत को अपमानजनक बताया जा रहा है, वहीं कुछ यूज़र्स ऋषभ शेट्टी को भी जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उनका कहना था कि ऋषभ ने रणवीर को रोकना चाहिए था। लेकिन नए वीडियो ने यह स्पष्ट कर दिया कि ऋषभ ने पहले ही उन्हें चेतावनी दे दी थी।

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post