July 15, 2026
TRENDING

किसी को बिना बताए क्यों हुआ Govardhan Asrani का अंतिम संस्कार? पत्नी ने पूरी की अंतिम इच्छा


Asrani Private Funeral Reason: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी (Asrani) का दीवाली के दिन निधन हो गया। 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। यह दुखद घटना 20 अक्टूबर 2025 की शाम 3:30 से 4 बजे के बीच मुंबई के अस्पताल में हुई।

Publish Date: Tue, 21 Oct 2025 10:05:23 AM (IST)

Updated Date: Tue, 21 Oct 2025 10:10:15 AM (IST)

असरानी का अंतिम संस्कार।

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी (Asrani) का दीवाली के दिन निधन हो गया। 84 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। यह दुखद घटना 20 अक्टूबर 2025 की शाम 3:30 से 4 बजे के बीच मुंबई के अस्पताल में हुई।

अस्पताल में चल रहा था इलाज

बताया गया कि असरानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और फेफड़ों में पानी भरने के कारण उनका इलाज चल रहा था। हालांकि उनकी तबीयत बीते 15-20 दिनों से लगातार बिगड़ रही थी। अंततः जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

अंतिम संस्कार जल्दी क्यों किया?

असरानी के निधन की खबर जब सामने आई, तब तक उनका अंतिम संस्कार भी हो चुका था, जिससे कई लोग हैरान रह गए। लोगों के मन में यह सवाल उठा कि निधन की खबर इतनी देर से क्यों सामने आई और अंतिम संस्कार इतनी जल्दी क्यों कर दिया गया?

ये थी असरानी की अंतिम इच्छा

इसका जवाब खुद असरानी ने अपनी अंतिम इच्छा में दे दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी से साफ कहा था कि जब भी उनका निधन हो, उसका कोई दिखावा न किया जाए। उनकी ख्वाहिश थी कि अंतिम संस्कार सिर्फ परिवार के बीच शांति से किया जाए।

उनकी पत्नी ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया कि अंतिम संस्कार में केवल करीब 20 लोग शामिल होंगे – जो सिर्फ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त थे।

निधन से कुछ घंटे पहले दी थी दिवाली की शुभकामनाएं

असरानी ने अपने निधन से कुछ ही समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। यह उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट बन गया।

हिंदी सिनेमा का कॉमिक लीजेंड

गोवर्धन असरानी ने दशकों तक हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग और अनोखे अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीता। ‘आप तेजी से भाग रहे हैं, तो हम आपके साथ हैं!’ जैसी डायलॉग डिलीवरी से उन्होंने खुद को बॉलीवुड का हास्य का पर्याय बना लिया था।

अब हंसाने वाला सितारा सबको अलविदा कह गया

असरानी का जाना सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं, बल्कि एक दौर का अंत है। उनकी सादगी, अभिनय और जीवन के प्रति नजरिए ने उन्हें एक अलहदा कलाकार बनाया।

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post