July 15, 2026

MP News: ठंड से बचाने के लिए चिड़ियाघर में लगाए हीटर और बल्ब, बाघ-शेर को मिल रही खास सुविधा


MP News: इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में सर्द फिजाओं से वन्य प्राणियों और पक्षियों को बचाने की कवायद जू प्रबंधन द्वारा की गई। इसके लिए उनके खान-पान में बदलाव के साथ ही गर्म हवा देने वाले ब्लोअर, हीटर, बल्प लगाए गए है।

Publish Date: Thu, 13 Nov 2025 10:56:55 AM (IST)

Updated Date: Thu, 13 Nov 2025 10:56:55 AM (IST)

कमला नेहरू चिड़ियाघर में ठंड से बचाव के इंतजाम।

HighLights

  1. कमला नेहरू चिड़ियाघर में ठंड से बचाव के इंतजाम।
  2. चिड़ियाघर में ब्लोअर, हीटर और सूखी घास से बनाए।
  3. 100 वाट के बल्ब लकड़ी के बक्सों में लगाए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में सर्द फिजाओं से वन्य प्राणियों और पक्षियों को बचाने की कवायद जू प्रबंधन द्वारा की गई। इसके लिए उनके खान-पान में बदलाव के साथ ही गर्म हवा देने वाले ब्लोअर, हीटर, बल्प लगाए गए है। इसके अतिरिक्त सुबह-शाम और रात को चलने वाली सर्द हवा से बचाने के लिए ग्रीन नेट से पिंजरों को ढका जा रहा है।

ठंड से बचाने के खास इंतजाम सांप घर, कुछओं के इनक्लोजर के साथ पक्षी विहार में किया गया है। शहर में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही है। इसके चलते ठंड के बढ़ने के साथ इनमें बढोत्तरी की जाएगी। आनेवाले दिन में शेरों के पिंजरे में लकड़ी फट्टे बिछाए जाएंगे ताकि फर्श की ठंडक उन्हे नुकसान न पहुंचाए।

हिरण को ठंडक से परेशानी न हो इसके लिए बाड़े में सूखी घास बिछौने के रूप में बिछाई गई है। 53 एकड़ में फैले चिड़ियाघर में 168 प्रजाति के वन्य प्राणी और दुर्लभ पक्षी है। इनकी संख्या 1350 से अधिक है। साथ ही 70 बाड़े भी है। 60 प्रजाति के वन्य प्राणी और पक्षी है।

सांपों के लिए वुडन बाक्स के साथ ही 100 वाट के बल्प भी लगे है। सांप घर के 20 इन्क्लोजर में इतनी प्रजाति के सांप है। बाघ धूप सेक सके इसके लिए बाड़ों में पेंडों की कटाई छटाई की गई है।

टेम्पेचर नापने वाली घड़िया लगाई

चिडियाघर में विभिन्न प्रकार के वन्य प्राणी और पक्षी है। मौसम के अनुसार इनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती है। शहर में अब ठंड अपना असर दिखा रही है इसलिए विभिन्न इंतजाम किए गए है। उनके रहन-सहन और खान-पान में बदलाव किया गया है ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके।

चिड़ियाघर में बाघ और शेर के पिंजरों में गर्माहट के लिए हीटर लगाए गए हैं। साथ ही लकड़ी के पटिये बिछाय गए है ताकि फार्सियों के संपर्क से बचा जा सके। वह उनकी खिड़कियों के ऊपर भी ग्रीन नेट लगाई जा रही है।

100 वाट के बल्ब लकड़ी के बक्सों में लगाए

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार सुबह-शाम ये जानवर हीटर के पास रहते हैं, जबकि दिन में धूप का आनंद लेते देखे जाते हैं। सांपों के बाड़ों में तापमान बनाए रखने के लिए 100 वाट के बल्ब लकड़ी के बक्सों में लगाए है।

बक्सों के पास कंबल व लकड़ी का बुरादा रखा गया हैं जो उन्हें गर्मी प्रदान करता है। साथ ही बाड़ों में टेंपरेचर नापने वाली घड़ी भी लगाई गई हैं। वहीं पक्षियों के पिंजरों को ठंडी हवा से बचाने के लिए पर्दों से ढका गया है। घड़ियाल के बच्चों में ब्रोडर , व वह कछुआ में हीटिंग लैंप हीटर आदि बिछाए गए।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post