July 15, 2026
TRENDING

सिराली में भारतीय किसान संघ ने किया गौ माता पूजन: दशरथ कुशवाह की बैलजोड़ी ने जीता 1101 रुपए का प्रथम पुरस्कार – Harda News


हरदा में दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय किसान संघ की नगर इकाई सिराली की ओर से गौ माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के मेघनाथ चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।

.

भारतीय किसान संघ के चार प्रमुख त्योहारों में से एक यह पर्व हर साल दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है। इस मौके पर नगर के लोग एकत्र होकर दीपावली की शुभकामनाएं साझा करते हैं और अपने गोवंश का सुंदर श्रृंगार कर लाते हैं।

पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को मिला पुरस्कार इस वर्ष गौ माता श्रृंगार प्रतियोगिता में दशरथ कुशवाहा की बैल जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें कैलाश अग्रवाल ने 1101 रुपए की पुरस्कार राशि दी। द्वितीय स्थान दीपसिंह कुशवाह की बैल जोड़ी को मिला, जिन्हें नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम बूचा ने 701 रुपए प्रदान किए।

तृतीय पुरस्कार अजयसिंह राजपूत को वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद सुधा जितेंद्र मालवीय ने 501 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। वहीं, कोमल सिंह कुशवाहा की बैल जोड़ी को 301 रुपए का चतुर्थ पुरस्कार मिला। बद्रीप्रसाद मुकाती ने मधु व्यास को 201 रुपए का पुरस्कार दिया। अन्य प्रतिभागियों को 101 रुपए का सांत्वना पुरस्कार मिला।

अगले साल के लिए भी पुरस्कार राशि की घोषणा कार्यक्रम के दौरान अगले वर्ष के लिए भी पुरस्कारों की घोषणा की गई। पराग ट्रेडर्स के कैलाश अग्रवाल ने अगले वर्ष 2100 रुपए का प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा की, जबकि पार्षद सुधा मालवीय ने 1101 रुपए का द्वितीय पुरस्कार घोषित किया। इसके साथ ही दुर्गा माता मंदिर के निर्माण कार्य हेतु कैलाशचंद्र बिल्लोरे ने 15001 रुपए और किसान संघ के प्रांत मंत्री शैतानसिंह राजपूत ने 5001 रुपए की राशि भेंट की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर इकाई अध्यक्ष बद्रीप्रसाद मुकाती ने की। इस अवसर पर प्रांत मंत्री शैतानसिंह राजपूत, युवावाहिनी संयोजक रामकृष्ण कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष विजेश मुकाती सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

देखें कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें



सौजन्य से: www.bhaskar.com

Related post