July 15, 2026
TRENDING

सुष्मिता सेन संग अफेयर पर विक्रम भट्ट का खुलासा- ‘एक समय सीडी खरीदने के पैसे नहीं थे’


विक्रम भट्ट ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन मुश्किल हालातों का जिक्र किया। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 03:05:39 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 03:05:39 PM (IST)

विक्रम भट्ट ने शुरुआती करियर के आर्थिक संघर्षों का किया खुलासा

HighLights

  1. विक्रम भट्ट ने शुरुआती करियर के आर्थिक संघर्षों का किया खुलासा
  2. सुष्मिता सेन को डेट करने के दौरान भी पैसों की थी कमी
  3. रिश्तों और फिल्मों को लेकर निर्देशक ने साझा किए पुराने अनुभव

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन मुश्किल हालातों का जिक्र किया, जब बड़े सितारों के साथ काम करने के बावजूद उनके पास पैसे की भारी कमी थी। एक बातचीत में उन्होंने बताया कि उस दौर में वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, जबकि पेशेवर जीवन में उनकी पहचान लगातार बढ़ रही थी।

सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को याद किया

विक्रम भट्ट ने पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि उस समय उनकी जिंदगी बाहर से जितनी ग्लैमरस दिखती थी, हकीकत उससे बिल्कुल अलग थी। उन्होंने बताया कि वे बड़े कलाकारों के साथ काम कर रहे थे, लेकिन जेब अक्सर खाली रहती थी। यहां तक कि एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास एक म्यूजिक सीडी खरीदने तक के पैसे नहीं थे।

बेहद साधारण जीवन जी रहे थे

उन्होंने कहा कि वे बेहद साधारण जीवन जी रहे थे और आर्थिक संघर्ष उनके जीवन का बड़ा हिस्सा था। विक्रम और सुष्मिता की नजदीकियां फिल्म ‘दस्तक’ के दौरान बढ़ी थीं, जो सुष्मिता की पहली फिल्म थी। बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

अमीषा पटेल के साथ भी जुड़ा नाम

सुष्मिता के बाद विक्रम भट्ट का नाम अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ भी जुड़ा। दोनों कई वर्षों तक रिश्ते में रहे। अपने निजी जीवन पर बात करते हुए विक्रम ने कहा कि भले ही उनके रिश्ते लंबे समय तक नहीं चल सके, लेकिन उनकी फिल्मों को आज भी दर्शक याद करते हैं।

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post