July 15, 2026

विंटर सीजन से एअर इंडिया इंदौर से दिल्ली और मुंबई के लिए शुरू करेगी फ्लाइट्स, यहां देखिए शेड्यूल


इंदौर एयरपोर्ट से एअर इंडिया की नई उड़ान शुरू होने से इंदौर से रोजाना दिल्ली के लिए 4 और मुंबई के लिए 2 उड़ान हो जाएगी। इसके साथ ही साथ ही, जोधपुर, उदयपुर, जम्मू, नासिक की उड़ान शुरू होगी। यह उड़ाने इंडिगो कंपनी शुरू कर रही है। इससे यात्रियों को और सुविधा मिलेगी।

Publish Date: Thu, 16 Oct 2025 08:16:26 AM (IST)

Updated Date: Thu, 16 Oct 2025 08:20:42 AM (IST)

इंदौर का देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट। फाइल फोटो

HighLights

  1. एअर इंडिया ने इन उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।
  2. अब यात्रियों को यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे।
  3. इसके साथ एयर कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। एअर इंडिया 26 अक्टूबर से इंदौर से दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक नई उड़ान शुरू करने जा रही है। कंपनी ने इसका ऐलान करते हुए बुकिंग भी शुरू कर दी है। नई उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे और एयर कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

एअर इंडिया की नई उड़ान शुरू होने से इंदौर से रोजाना दिल्ली के लिए 4 और मुंबई के लिए 2 उड़ान हो जाएगी। नई उड़ानें शुरू होने के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले विंटर सीजन में इसके साथ ही, जोधपुर, उदयपुर, जम्मू, नासिक की उड़ान शुरू होगी। यह उड़ाने इंडिगो कंपनी शुरू कर रही है।

नई उड़ानों का शेड्यूल

दिल्ली-इंदौर-दिल्ली : यह उड़ान दोपहर 12.10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 1.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं वापसी में दोपहर 2.20 बजे इंदौर से रवाना होकर 3.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

मुंबई-इंदौर-मुंबई : यह उड़ान शाम 5.50 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 7.15 बजे इंदौर पहुंचेगी और रात्रि 7.50 बजे इंदौर से रवाना होकर रात्रि 9.25 बजे मुंबई पहुंचेगी।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post