60वें जन्मदिन से पहले Salman Khan का बदला अंदाज, नया लुक देख फैंस बोले- ‘भाईजान का स्वैग’
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के ‘दबंग’ Salman Khan उम्र के हर पड़ाव पर अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीतते आए हैं। 60वें जन्मदिन के करीब पहुंच चुके सलमान खान ने एक बार फिर अपने नए लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि भाईजान आज भी 40 की उम्र वाले लगते हैं।
सलमान खान का यह नया लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। फैंस उनकी फिटनेस और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
भाई के जन्मदिन में दिखा भाईजान का स्वैग
दरअसल, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने 20 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। बिजी शेड्यूल के बावजूद सलमान अपने भाई का बर्थडे मिस नहीं कर सके और मुंबई लौटे। एयरपोर्ट पर जैसे ही वह नजर आए, उनका बदला हुआ लुक चर्चा में आ गया।
59 की उम्र में भी दमदार लुक
मुंबई एयरपोर्ट पर भारी सिक्योरिटी के साथ पहुंचे सलमान खान का स्टाइल देखते ही बन रहा था। ब्लैक जींस, नेवी ब्लू टी-शर्ट और ब्राउन शेड्स में वह बेहद हैंडसम नजर आए। वीडियो सामने आते ही फैंस की नजरें उनकी फिटनेस और फ्रेश लुक पर टिक गईं।
क्या Kick 2 के लिए बदला लुक?
सलमान खान हाल ही में ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए मूंछों वाले लुक में दिखे थे, लेकिन अब वह क्लीन शेव अवतार में नजर आए हैं। इसी वजह से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म Kick 2 के लिए लुक में बदलाव कर चुके हैं।
(सौजन्य से): www.naidunia.com