Anupamaa की पाखी क्यों थी शो से गायब, Muskane Bmane ने बताया इस वजह से लिया शो से ब्रेक
Anupamaa की पाखी क्यों थी शो से गायब, Muskane Bmane ने बताया इस वजह से लिया शो से ब्रेक
Anupamaa: टीवी के फेमस शो अनुपमा में पाखी का किरदार निभाने वाली मुस्कान बामने ने काफी कम उम्र में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। इस समय वह फिलहाल शो में नजर नहीं आ रही हैं। इसे लेकर एक्ट्रेस ने बताया कि वह क्यों शो से दूरी बनाए हुए थी। साथ ही यह भी बताया कि वह क्या कर रही हैं।

Anupamaa: क्यों लिया मुस्कान ने शो से ब्रेक
टीवी के सबसे चहीते शो अनुपमा की पाखी यानी की मुस्कान बामने ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह इस समय शो में क्यों दिखाई नहीं रही हैं। उन्होंने शो से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। मुस्कान जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। वह वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसकी वजह से वह अनुपमा को समय नहीं दे पा रही हैं। फिलहाल वह अनुपमा के सेट पर वापस आ गईं हैं।
उन्होंने बताया कि वह काफी समय के बाद कुछ नया करने की सोच रही थीं। वेब शो की शूटिंग पूरी करने के बाद 10 जून से शो के सेट पर कमबैक कर लिया है।

Anupamaa: शो में क्या चल रहा है इस वक्त
अनुपमा शो की शुरुआत से ही पाखी को एक नेगेटिव किरदार के रुप में दिखाया जा रहा था। लेकिन अब पाखी को पॉजिटिव लाइट में रखा गया है। वह अपने मां के लिए स्टैंड लेते हुए नजर आ रही हैं।
Anupamaa: वेब शो के बारे क्या कहा
मुस्कान बामने ने वेब शो के बारे में बताया कि वह वेब सीरीज में एक कॉमिक कैरेक्टर प्ले कर रही हैं। जो कि उनके लिए काफी नया चेंज है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी मजे किए। जिसके बाद अनुपमा के सेट पर लौटकर वह काफी खुश हैं।
संबंधित खबरें…
Bigg Boss OTT Season2 में होगा डबल धमाल, सलमान खान के साथ शो में ये कॉमेडियन भी करेंगे होस्ट!
MC Stan बने Bigg Boss 16 के विजेता, एक समय खुद को शो से अलग करने का बना लिया था मन
