अशोकनगर में फंदे पर लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति: घर के पीछे पिलर पर बनाया था फंदा, अस्पताल में मृत घोषित – Ashoknagar News
अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा स्थित इंद्रा कॉलोनी में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात को वह अपने घर के पीछे पिलर के सरियों पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ भल्ली पुत्र बीरेंद्र सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजकुमार ने अपने पिता की धोती का इस्तेमाल कर फंदा बनाया था। देर रात परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसे तत्काल उतारकर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। शराब पीने का आदी था
शनिवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सौजन्य से: www.bhaskar.com