बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह भीड़ में फंसी, धक्का-मुक्की; VIDEO: प्रयागराज में लिफ्ट में बेकाबू हुए फैंस, सेल्फी की मची होड़ – Prayagraj (Allahabad) News
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह शनिवार को अपनी फिल्म ‘बिहू अटैक’ का प्रमोशन करने प्रयागराज पहुंची थीं। इस दौरान डेजी नाज हॉस्पिटल के 5वें इनॉगरेशन डे प्रोग्राम में भी शिरकत करने पहुंचीं। यहां अंदर जाते समय बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनका लिफ्ट तक पहुं
.
ऐसी स्थिति में वह काफी घबराई हुई नजर आईं। पुलिस और उनके बाउंसर ने मुश्किल से उन्हें लिफ्ट तक पहुंचाया। लिफ्ट के अंदर पहुंचकर उन्होंने राहत की सांस ली। हालांकि, फैंस लिफ्ट में भी घुसने लगे। देखते ही देखते लिफ्ट ओवरलोड हो गई। डेजी करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में ही फंसी रहीं।
सुरक्षा में लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और सीढ़ी की ओर ले जाने लगे। जाते समय फैंस के बीच डेजी के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई। तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को संभाला और डेजी को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। कड़ी मशक्कत के बाद हालात काबू में आए।
3 तस्वीरें देखिए…
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ओवर लोड होने के चलते लिफ्ट बीच में करीब 15 मिनट तक फंसी रही।

एक्ट्रेस को देखने और ऑटोग्राफ के लिए फैंस की भीड़ रही।

लिफ्ट से बाहर निकाल सीढ़ियों के रास्ते स्टेज तक पहुंचाया गया। इस बीच फैंस की भीड़ सीढ़ीयों पर इकट्ठा हो गई।
अब पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से समझ लीजिए…
- एक्ट्रेस डेजी शाह करेली स्थित नाज हॉस्पिटल के 5वें इनॉगरेशन डे के लिए प्रयागराज पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें अपनी फिल्म बिहू अटैक को भी प्रमोट करना था।
- डेजी पहले सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम पहुंची। यहां आराम करने के बाद कार्यक्रम स्थल यानी करेली के लिए कार से रवाना हुईं।
- डेजी के नाज हॉस्पिटल पहुंचने से पहले वहां फैंस की भीड़ जमा हो गई। डेजी के पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई और उन्हें घेर लिया। उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते रहे।
- प्रोग्राम चौथी मंजिल पर था। इसलिए डेजी आपने बाउंसरों के साथ लिफ्ट की ओर चलने लगीं। लिफ्ट में डेजी के साथ बड़ी संख्या में लोग घुस गए और ओवरलोडिंग की वजह से लिफ्ट फंस गई।
- इसके बाद किसी तरह से डेजी को बाहर निकाला गया। इस दौरान फैंस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात संभाला और डेजी को कार्यक्रम में पहुंचाया।

फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है।
माइक खराब हुआ तो बिना माइक के रखी बात नाज हॉस्पिटल में कार्यक्रम शुरू हुआ तो स्टेज पर लगा माइक खराब हो गया। मजबूरन डेजी को बिना माइक के ही अपनी बात रखनी पड़ी। उन्होंने कहा- प्रयागराज आने का सफर उनके लिए काफी यादगार रहा। वह महानायक के शहर में आई हैं, इसलिए सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन और शहर के लोगों को सलाम। उन्होंने शहर के युवा और उभरते कलाकारों के लिए दुआ की कि वह अभिनय के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करें और प्रयागराज का नाम रोशन हो।
फिल्म बिहू अटैक के बारे में बताया
- डेजी शाह ने अपनी फिल्म बिहू अटैक के बारे में बात की। कहा- यह फिल्म देश के बहादुर सैनिकों को समर्पित है। मैंने फिल्म में सेना के अधिकारी के साथ हाउस वाइफ के किरदार में भी हूं। जिस पर परिवार और देश सेवा की जिम्मेदारी का बोझ होता है।
- जिस जिम्मेदारी को पूरा करने में मानव जीवन की कशमकश एवं आतंकियों के सामने देश की नारी की उस छवि को दिखाया गया है। इसमें नारी अपने परिवार से ऊपर अपने देश को रखकर एक देवी की तरह देश के दुश्मनों का संहार करती है।
खुशबू निषाद और देव मेनेरिया भी पहुंचे थे डेजी के साथ देश के लिए गोल्ड जीतने वाली खुशबू निषाद भी रहीं। उन्होंने फिल्म की अभिनेत्री के अभिनय को सैल्यूट कर उन्हें आने वाली फिल्म बिहू अटैक के सफल होने की बधाई दी। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता देव मेनेरिया भी पहुंचे।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनके लिए प्राउड मोमेंट है कि वह प्रयागराज शहर में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लोगो के बीच है। जिस शहर ने हमेशा से गंगा यमुना तहजीब से देश को एकता का बड़ा संदेश दिया है।

———————— ये खबर भी पढ़ें… अभिनेत्री भाग्यश्री ई-रिक्शा पर बैठकर काशी की गलियां घूमीं; बाबा का आशीर्वाद लिया, बोलीं- यहां आने की अलग ही तड़प

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री शुक्रवार को धार्मिक नगरी काशी पहुंचीं। उन्होंने गंगा घाटों का भ्रमण किया। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया और काशी की प्रसिद्ध संस्कृति, शांति व खानपान का भरपूर आनंद उठाया। भाग्यश्री रिक्शा पर बैठकर काशी की गलियों घूमीं। स्थानीय व्यंजनों, खासकर मलाइयों और स्ट्रीट फूड का स्वाद भी चखा। पढ़िए पूरी खबर
(सौजन्य से): www.bhaskar.com