बैन के बावजूद पाकिस्तान में ‘Dhurandhar 2’ का जलवा, फिल्म देखने के लिए दर्शकों के बीच मचा हड़कंप
ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar 2 न केवल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, बल्कि सीमाओं के पार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। …और पढ़ें
HighLights
- बैन के बावजूद पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का जलवा।
- फिल्म देखने के लिए दर्शकों के बीच मचा हड़कंप।
- लाहौर से वायरल हुई पायरेटेड वर्जन की तस्वीर।
एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) न केवल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, बल्कि सीमाओं के पार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। 3 घंटे 49 मिनट के लंबे रन टाइम के बावजूद, इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
लाहौर में ‘पायरेसी’ का सहारा
पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर प्रतिबंधित होने के बावजूद, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने हलचल मचा दी है। इस तस्वीर में एक व्यक्ति लाहौर में धुरंधर 2 का पायरेटेड वर्जन देखने का दावा कर रहा है।
फिल्म थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके प्रति दीवानगी साफ देखी जा सकती है। इससे पहले फिल्म का पहला भाग ‘धुरंधर’ भी पाकिस्तान में बैन था, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आते ही वह वहां टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया था।
इन देशों में लगा है प्रतिबंध
फिल्म की कहानी और कुछ दृश्यों पर ‘एंटी-पाकिस्तान’ होने का आरोप लगा है, जिसके चलते कई देशों के सेंसर बोर्ड ने इसे मंजूरी नहीं दी है-
खाड़ी देश – UAE, सऊदी अरब, कतर, ओमान और बहरीन।
पाकिस्तान – यहां फिल्म को पूरी तरह से आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित (Officially Banned) कर दिया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ कमाई
जहां एक तरफ विवाद और बैन की खबरें हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फिल्म हाउसफुल चल रही है। फिल्म के प्रति दर्शकों का खिंचाव इतना अधिक है कि लंबे रन टाइम के बाद भी सिनेमाघरों में भीड़ कम नहीं हो रही है। पायरेसी के जरिए फिल्म देखना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि यह फिल्म निर्माण से जुड़े हजारों लोगों की मेहनत को भी नुकसान पहुँचाता है।
(सौजन्य से): www.naidunia.com