एजाज खान ने प्रेमानंद जी महाराज को किडनी देने की जताई इच्छा, बोले- उन्होंने कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला
वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज अपनी दोनों किडनियों के बिना जीवन जी रहे हैं और पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य बहुत खराब है। उनको लेकर अब एक्टर एजाज खान ने ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एजाज कहते हैं कि वह प्रेमानंद जी महाराज को किडनी देना चाहते हैं।
Publish Date: Thu, 16 Oct 2025 02:18:13 PM (IST)
Updated Date: Thu, 16 Oct 2025 02:18:13 PM (IST)
HighLights
- प्रेमानंद जी महाराज को किडनी देना चाहते हैं एजाज खान
- आजतक उन्होंने किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला- एजाज खान
- वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर एजाज खान अपने बयान को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अब एक बार फिर से एक ऐसा बयान दिया है, जो काफी सु्र्खियां बटोर रहा है। दरअसल उन्होंने अब सार्वजनिक रूप से वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद जी महाराज को किडनी दान करने की इच्छा जताई है, जो फिलहाल पूरी तरह से किडनी फेल होने से जूझ रहे हैं।
एजाज खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जहां वो प्रेमानंद जी महाराज के बारे में काफी पॉजिटिव बातें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वह अपनी एक किडनी प्रेमानंद जी महाराज को देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, ‘प्रेमानंद जी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने आज किसी भी धर्म के बारे में कुछ नहीं बोला है और ना ही कभी किसी को भड़काया है। मेरा जी करता है मैं उन्हें मिलूं और अगर मेरी किडनी उनसे मैच हो जाए। तो मैं उन्हें अपनी एक किडनी देना चाहता हूं। यारों उनके लिए दुआ करो कि यह शख्सियत 100 साल और जिएं और हिंदुस्तान का और हम सबका ला करें। मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगा सर।’ एजाज खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज ने इस संत को अपनी गद्दी पर बैठाया, गले मिलकर फूट-फूट कर रोए
कई लोग किडनी देने की इच्छा जता चुके हैं
बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब किसी ने उनको अपनी किडनी देने की इच्छा जताई है। इससे पहले भी कई लोग उन्हें अपनी किडनी देने की बात कर चुके हैं। हालांकि प्रेमानंद महाराज हर बार इनकार करते रहे हैं। कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी उनसे मिलने पहुंचे थे।
इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि उनकी दोनों किडनी पिछले दस साल से खराब हैं। इस पर राज कुंद्रा ने उन्हें अपनी किडनी देने की इच्छा जताई थी, जिस पर महाराज जी ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा था कि बस इतना काफी है वह खुश रहें।
(सौजन्य से): www.naidunia.com