July 15, 2026
TRENDING

हरदा नपा के पौधारोपण में पौधे सूखे, जालियां गायब: लाखों के खर्च पर सवाल, सीएमओ ने बदलने के निर्देश दिए – Harda News

हरदा नगर पालिका ने बारिश के बाद शहर में किए गए बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सर्किट हाउस, तहसील कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए गए लगभग 13 हजार पौधों में से कई सूख गए हैं या उनकी सुरक्षा जालि

.

कई जगहों पर सूखे पेड़ों की डालियां लगाई गई हैं, जबकि पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई प्लास्टिक की जालियां टूटकर गिर रही हैं। सर्किट हाउस के सामने लगे एक हिस्से के पौधे जाली सहित गायब हैं। शहर के कई इलाकों में पौधे या तो सूख गए हैं या उनकी जगह केवल डालियां नजर आ रही हैं। जालियां टूटने से बचे हुए पौधों पर जानवरों का खतरा बढ़ गया है।

नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप इस स्थिति से लोगों में नाराजगी है और नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि हरियाली अभियान के तहत लगाए गए पौधे सूख गए हैं और जालियां भी गायब हो चुकी हैं, जो सीधे तौर पर जनता के पैसे की बर्बादी है।

इसके बावजूद, कई जगहों पर सूखे पौधे मिले हैं और कुछ स्थानों पर वहां भी पौधे लगाए गए हैं, जहां पहले से ही पेड़ मौजूद थे। वहीं, शहर के कई क्षेत्रों में हरियाली की आवश्यकता होने के बावजूद वहां पौधारोपण नहीं किया गया।

सीएमओ ने सुधार के निर्देश दिए इस मामले में नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को सूखे पौधों को बदलने और टूटी जालियों को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य शहर में अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाना है।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका ने इस पौधारोपण पर लाखों रुपए खर्च किए हैं। 10 हजार पौधे 79 रुपए प्रति पौधा के हिसाब से (कुल लगभग 7 लाख 90 हजार रुपए) और 3 हजार पौधे ट्री गार्ड के साथ 350 रुपए प्रति पौधा (कुल लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए) की लागत से लगाए गए थे।



सौजन्य से: www.bhaskar.com

Related post