July 15, 2026
TRENDING

इंदौर में इंजीनियर हत्याकांड में आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, रहवासी बोले- इनके हाथ पैर तोड़ दो


आरोपियों को पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर पहुंची थी, इस दौरान रहवासी भी बाहर आ गए थे और गुस्से में जूते मारने की धमकी दी। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 08:51:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 09:06:34 AM (IST)

रहवासियों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

HighLights

  1. आरोपी मोहनीश ने पिता कुलदीप के इशारे पर इंजीनियर को कुचल दिया था
  2. रहवासी महिलाओं ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की
  3. पुलिस से पेंट हाउस में होने वाली अवैध गतिविधियों की जांच मांग भी की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंजीनियर शम्पा पाठक हत्याकांड के आरोपित पिता-पुत्र को पुलिस घटनास्थल पर ले गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तस्दीक की। इस दौरान रहवासी गुस्सा हो गए और हाथ-पैर तोड़ने की मांग करने लगे। शिव वाटिका (एमआर-11) स्थित सागर समृद्धि में आरोपी मोहनीश चौधरी (जाट) ने अपने पिता कुलदीप के इशारे पर 42 वर्षीय शम्पा की कार से कुचलकर हत्या कर दी थी।

रविवार को पुलिस कुलदीप और मोहनीश को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मोहनीश ने बताया कि उसके पिता कुलदीप टाउनशिप में आए थे। लाइट बंद करने पर विवाद हुआ था। शम्पा के पति सौरभ पांडे के साथ मारपीट हुई थी। उस वक्त वह कार लेकर गेट के समीप खड़ा था। जैसे ही कुलदीप ने काल कर बुलाया, मोहनीश आ गया।

naidunia_image

उसने पहले चौकीदार जितेंद्र की पत्नी रानू को टक्कर मारी और फिर शम्पा को रौंदते हुए फरार हो गया। आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया था। रहवासी भी बाहर आ गए और गुस्से में जूते मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोपितों के हाथ-पैर तोड़ने की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मी रवाना हो गए। इसके बाद दोनों को कोर्ट पेश कर दिया गया।

महिलाओं ने फांसी की मांग कर नारे लगाए

टाउनशिप में रहने वाली महिलाएं भी आ गईं। उनके हाथों में बैनर और पोस्टर थे। महिलाओं ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपितों ने परिवार उजाड़ दिया। शम्पा दूर खड़ी थी। उसे बेरहमी से मारा गया है।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post