July 15, 2026
TRENDING

इंदौर में वॉट्सएप चैटिंग कर युवती ने मिलने बुलाया, सुनसान जगह पर किया जानलेवा हमला


फैज की चचेरी बहन का रिश्ता फाजिल के रिश्तेदार से तय हुआ था। फैज ने पार्टी करने और लड़कियों के साथ घुमने की बातें बता दी। नाराज फाजिल ने फैज को बुलाया …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 03 May 2026 08:38:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 09:03:42 AM (IST)

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पुलिस ने युवती सहित चार को पकड़ा, पिटाई के बदले हमला करना स्वीकारा
  2. एमआइजी पुलिस ने जानलेवा हमले के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है
  3. हमलावरों में एक युवती और नाबालिग भी शामिल है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमआईजी पुलिस ने जानलेवा हमले के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हमलावरों में एक युवती और नाबालिग भी शामिल है। आरोपितों ने युवती के माध्यम से ही युवक को सुनसान जगह पर बुलाया था। पूछताछ में कुछ दिनों पूर्व हुई मारपीट का बदला लेना स्वीकारा है।

टीआई सीबीसिंह के अनुसार 28 अप्रेल को रानीपुरा निवासी 28 वर्षीय फाजिल पुत्र शाकीर कुरैशी पर जानलेवा हमला हुआ था। शनिवार को पुलिस ने आरोपित शाहरुख पुत्र मुस्ताक खान निवासी शाहीबाग कालोनी, मोहम्मद फैजान उर्फ फैज पुत्र मोहम्मद रईस निवासी शेरशाह सूरी नगर,राधिका उर्फ अमृता उर्फ वेसू पुत्र दौलत कुकरेजा निवासी कल्पना नगर(हीरानगर) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।

टीआई के अनुसार हमले की साजिश फैज ने की थी। उसकी चचेरी बहन का रिश्ता फाजिल के रिश्तेदार से तय हुआ था। फैज ने उसकी जानकारी जुटाई और पार्टी करने और लड़कियों के साथ घुमने की बातें बता दी। रिश्ता टूटने से नाराज फाजिल ने एक दिन फैज को बुलाया और पिटाई कर दी। उसने बदला लेने के लिए अमृता की मदद ली और फाजिल से चैटिंग करना शुरु कर दी।

फाजिल ने रविंद्र गौड़ (हिंदू) बनकर बात की और पार्टी के लिए मिलना तय कर लिया। 28 अप्रेल को फाजिल विजयनगर में अमृता से मिला और उसको लेकर रवाना हो गया। साजिश के तहत अमृता लिंक रोड़ पर सुनसान जगह पर लेकर आ गई और घात लगाकर बैठे आरोपितों ने चाकू,डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के मामला गंभीर हो गया और आरोपितों पर जानलेवा हमले की धारा लग गई।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post