July 15, 2026
TRENDING

जबलपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवक पर एफआईआर; पत्नी ने कहा- ब्लैकमेल कर रही युवती


भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। चलिए आपको मामला बताते हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 08:21:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 08:21:19 PM (IST)

युवक पर एफआईआर( एआई फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित शुभम पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2016 में कोचिंग के दौरान युवक की एक युवती से जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक ने युवती को विवाह का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का कहना है कि वर्ष 2027 में आरोपी उसे घुमाने के बहाने भेड़ाघाट ले गया, जहां एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह विवाह का आश्वासन देकर संबंध बनाता रहा और हर बार शादी का वादा कर टालता रहा।

शादी करने की बात कही

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसका अन्यत्र तय रिश्ता भी तुड़वा दिया और खुद उससे शादी करने की बात कही। बाद में उसने कोर्ट मैरिज का भी भरोसा दिलाया, लेकिन अचानक उससे दूरी बना ली।

कुछ समय पहले युवती को पता चला कि आरोपी ने 3 मार्च को किसी अन्य युवती से कोर्ट मैरिज कर ली और अब 21 अप्रैल को सामाजिक रूप से विवाह करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।



सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post