July 15, 2026
TRENDING

माचलपुर अस्पताल में डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति पर विवाद: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में दिया धरना; भाजपा नेताओं पर लगाए आरोप – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के माचलपुर शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना दिया और राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय

.

भाजपा नेताओं पर लगाए राजनीतिक दबाव के आरोप

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष फूलसिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता डॉक्टरों पर दबाव बनाकर उन्हें अस्पताल से हटवा देते हैं। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर नेताओं के निजी काम जैसे “दारू, मटन और पार्टी” की व्यवस्था करते हैं, उन्हें ही स्थायी रखा जाता है।

जो डॉक्टर सिर्फ मरीजों का इलाज करना चाहते हैं, उन्हें अस्थायी रखा जाता है या उनका ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसके कारण अस्पताल में 24 घंटे इलाज नहीं मिल पाता और मरीजों को समय पर दवाएं भी नहीं मिलतीं।

118 गांवों को नहीं मिल पा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलवंतसिंह गुर्जर ने कहा कि माचलपुर अस्पताल में क्षेत्र के 118 गांवों के मरीज इलाज कराने आते हैं। लेकिन अच्छे डॉक्टरों को यहां टिकने नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दखल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं।

पांच सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा गया ज्ञापन

कांग्रेस ने ज्ञापन के जरिए पांच प्रमुख मांगें रखीं:

  • माचलपुर अस्पताल में दिन और रात दो-दो डॉक्टरों की स्थायी तैनाती।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे इलाज की व्यवस्था।
  • अस्पताल में जरूरी दवाओं की लगातार उपलब्धता।
  • डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे गार्ड की तैनाती।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाए।

कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। यह प्रदर्शन माचलपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर राजनीतिक हस्तक्षेप और डॉक्टरों की स्थिर नियुक्ति की समस्या को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने भी कांग्रेस के इस कदम को सही बताते हुए अस्पताल में स्थायी डॉक्टर और बेहतर सुविधाओं की मांग की है।



सौजन्य से: www.bhaskar.com

Related post