July 15, 2026
TRENDING

MP Weather Update: देश के Top 10 ठंडे शहरों में भोपाल और इंदौर का नाम, 4.8 डिग्री तक गिरा पारा


MP Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उत्तरी सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इंदौर और भोपाल में रात का तापमान तेजी से …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 05:42:07 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Dec 2025 05:50:29 AM (IST)

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड

HighLights

  1. भोपाल के बाद इंदौर सबसे ठंडा, रात का पारा 5.4 डिग्री पर पहुंचा
  2. न्यूनतम तापमान वाले देशभर के टाप-10 में इंदौर-भोपाल ने बनाई जगह
  3. मौसम विभाग के अनुसार कई संभागों में घना कोहरा छाने की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर/भोपाल: उत्तरी-पूर्वी दिशा से चलने वाली हवा ने इंदौर का मौसम बदल दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। छह से 16 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान लगातार दस डिग्री के नीचे बना हुआ है।

मंगलवार को देशभर के सबसे कम तापमान वाले शहरों की सूची में भोपाल और इंदौर ने जगह बनाई है। भोपाल ने पांचवें स्थान पर (4.8 डिग्री सेल्सियस) और इंदौर ने छठे स्थान पर (5.4 डिग्री सेल्सियस) जगह बनाई है। इस प्रकार, प्रदेश में भोपाल के बाद इंदौर सबसे ठंडा शहर बन गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। उत्तर भारत के ऊपर 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किमी की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इसके अतिरिक्त बुधवार से एक नए, लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होगा।

प्रदेश में मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के साथ ही इस बार राजस्थान की तरफ से भी शुष्क एवं सर्द हवाएं लगातार चल रही हैं। इस वजह से राजगढ़, भोपाल एवं इंदौर में रात के तापमान में लगातार कमी बनी हुई है। प्रदेश में इस तरह की स्थिति अभी बनी रहने की संभावना है। इस दौरान रीवा, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है।

इंदौर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवाओं के कारण इंदौर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। हालांकि, मंगलवार को देश का सबसे ठंडा शहर श्रीनगर रहा, जहां न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को धूप निकलने से दिन में ठंड का अहसास कम रहा, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं ने ठंड को महसूस कराया।

यह भी पढ़ें- ‘मैंने खुद झेली दिक्कत’ बनारस-खजुराहो की फ्लाइट कैंसिल होने पर Anupam Kher को हुई परेशानी, VIDEO में जताई नाराजगी

वहीं शहर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। मंगलवार सुबह दृश्यता 1800 मीटर तक रही और दिनभर आसमान साफ रहा। उत्तरी-पूर्वी दिशा से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।



सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post