July 15, 2026
TRENDING

रावण के साथ इंदौर में होगा 11 मुंह वाली शूर्पणखा का भी दहन, मुस्कान-सोनम समेत इन ‘हत्यारिनों’ का जलेगा पुतला


नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में दशहरे पर 2 अक्टूबर पर जहां पर जगह-जगह लंकापति रावण दहन का दहन होगा, वहीं महालक्ष्मी नगर स्थित मेला ग्राउंड कलयुगी शूर्पणखा नामक पुतले का दहन किया जाएगा। इस पुतले के 11 मुखोटे होंगे। हर मुखौटे पर इंदौर, फिरोजाबाद, मेरठ, राजस्थान, बैंगलौर, देवास, द्वारका की ऐसी महिलाओं का नाम दिया गया है, जिन पर प्रेमी के साथ मिलकर या अलग-अलग तरीके से हत्या करने के या आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप हैं।

इंदौर की सोनम रघुवंशी का होगा मुख्य चेहरा

इसमें मुख्य चेहरा इंदौर की सोनम रघुवंशी का होगा, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की शिलांग में ले जाकर हत्या की। आयोजन की तैयारियां वहत स्तर पर संस्था पौरुष द्वारा की जा रही है। अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि इसमें ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने अपने पति को झूठे मुकदमे लगाकर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया है। इसमें बैंगलौर की सूचना सेठ का नाम भी है, जिसने अपने 4 साल के बच्चे की हत्या की। इस आयोजन में दस माह पहले मारे गए देवास के प्रवीण पटेल परिवार भी शामिल होगा।

शूर्पणखा के ये होंगे 11 मुखौटे

-फिरोजाबाद की शशि जिस पर प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सुनील को ऑनलाइन जहर मंगाकर खिलाने का आरोप है।

-मेरठ की रविता प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप को जहरीले सांप से डसवाकर मारने की आरोपित है।

-मेरठ की मुस्कान पर प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ के 35 टुकड़े कर ड्रम में डालकर सीमेंट में दफनाने का आरोप है।

-राजस्थान की कूचामन की हर्षा पर पति, सास और देवर को पुलिस थाने पीटने का आरोप है। इसके बाद पति ने आत्महत्या की।

-बैंगलौर की सूचना सेठ पर अपने मासूम बच्चे को एनआरआई पति से नहीं मिलने देने के लिए चार साल के बेटे की हत्या का आरोप है।

-इंदौर की सोनम रघुवंशी पर प्रेमी राजा कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी का हनीमून मर्डर शिलांग में करने का आरोप है।

-जौनपुर की निकिता पर पति अतुल मोदी पर आत्म हत्या के लिए मजबूर करने के आरोप है।

-देवास की हंसा पर पति प्रवीण पटेल को करवा चौथ पर पीहर बुलाकर एसिड से जलाने का आरोप है।

-द्वारका की सुष्मिता पर प्रेमी राहुल के साथ अपने पति करण को नींद की गोली देकर करंट देकर मारने का आरोप है।

-मुंबई की चमन पर प्रेमी के साथ पति विजय चौहान की हत्याकर टाइल्स के नीचे दबाने का आरोप है।

-औरैया की प्रियंका पर प्रेमी के साथ साजिश रचकर अपने चार बच्चों को नदी में डुबोने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- Sonam Raghuwanshi: कामाख्या में राजा की हत्या करवाना चाहती थी सोनम, हमलावर ने भीड़ देखकर गोली मारने से कर दिया था इनकार

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post