July 15, 2026
TRENDING

श्‍योपुर के विजयपुर में ट्रैक्टर पलटने से 4 महिलाओं की मौत, 28 घायल


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस क …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 10:11:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 10:53:30 PM (IST)

श्‍योपुर में हुआ हादसा।

HighLights

  1. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।
  2. लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला गया
  3. एंबुलेंस के जरिए सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। जिले के विजयपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 28 लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा खितरपाल गांव के पास हुआ। वीरपुर के घुघस गांव से गुर्जर समाज के लोग पार्वती बड़ौदा में भात मांगने जा रहे थे। ट्रैक्टर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और असंतुलन के चलते ट्रैक्टर पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत, एसडीएम अभिषेक मिश्रा और टीआई राजन गुर्जर भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और असंतुलन को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post