July 15, 2026

‘शर्म आनी चाहिए’, राहुल गांधी संग शादी की अफवाहों पर भड़कीं Kangana Ranaut


बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली उन अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उनका नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 05 May 2026 02:33:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 02:33:15 PM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली उन अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उनका नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ जोड़ा गया। इन खबरों में दोनों की शादी का दावा किया गया था। कंगना रनौत ने राहुल गांधी से शादी करने की इन झूठी अफवाहों को बेहद शर्मनाक बताया है।

शर्मनाक और घटियापन

कंगना ने साफ शब्दों में इन खबरों को फर्जी और शर्मनाक बताया और राजनीति में महिलाओं को इस तरह की अफवाहों के जरिए निशाना बनाए जाने को घटियापन करार दे दिया। कंगना रनौत ने लिखा- “ये फर्जी खबर कितनी घटिया है, राजनीति में भी महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है। ऐसी खबरें फैलाने वालों पर शर्म आती है।”

छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

कंगना ने यह भी कहा कि बिना किसी पुष्टि के इस तरह की खबरों को फैलाना न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि इससे लोगों की छवि को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने साफ कहा कि इस फर्जी खबर से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

ऐसी खबरों पर भरोसा न करने की अपील

कंगना रनौत ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर आने वाली हर जानकारी पर आंख बंद करके भरोसा न करें और पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें। बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा था कि उनका बिहेवियर संसदीय मर्यादाओं के अनुकूल नहीं है और वह संसद परिसर में ‘तू-तड़ाक’ करते हैं।

राहुल गांधी के व्यवहार पर कंगना की टिप्पणी

कंगना रनौत ने राहुल गांधी के बारे में कहा था कि अगर कोई सांसद इंटरव्यू दे रहा होता है, तो वह उसे “आ जा..आ जा….” कहकर बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बर्ताव बहुत ही अनकंफर्टेबल होता है।

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post