July 15, 2026
TRENDING

स्टूडेंट वीजा पर आई अफ्रीकी युवती इंदौर में कर रही थी ड्रग सप्लाई! कोकीन के साथ गिरफ्तार, मोबाइल में कोडवर्ड नंबर बरामद


इंदौर के रेसिडेंसी क्षेत्र में नारकोटिक्स पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अफ्रीकी युवती लिंडा अनाबा को कोकीन के साथ पकड़ा। 25 वर्षीय लिंडा जून में स्टूडेंट वीजा पर भारत आई थी लेकिन बाद में अनैतिक गतिविधियों में शामिल एजेंटों के संपर्क में आकर ड्रग्स सप्लाई करने लगी। उसके मोबाइल से कोडवर्ड में दर्ज नंबर और डिलीट हुई चैट पुलिस के लिए जांच का बड़ा आधार बने हैं।

Publish Date: Wed, 19 Nov 2025 06:57:54 PM (IST)

Updated Date: Wed, 19 Nov 2025 07:04:00 PM (IST)

रेसिडेंसी क्षेत्र में अफ्रीकी युवती पकड़ी गई, और अनैतिक कारोबार की स्वीकारोक्ति। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. युवती के मोबाइल में कोडवर्ड नंबर मिले।
  2. एजेंटों के साथ ड्रग सप्लाई स्वीकार।
  3. साइबर एक्सपर्ट डेटा रिकवर कर रहे।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर: इंदौर नारकोटिक्स पुलिस ने रेसिडेंसी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अफ्रीकी युवती लिंडा अनाबा को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। 25 वर्षीय लिंडा जून में स्टूडेंट वीजा पर भारत आई थी। तलाशी के दौरान उसके फोन में कोडवर्ड में सेव किए गए संदिग्ध नंबर मिले, साथ ही उसने अवैध धंधे में शामिल होने और ड्रग्स सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की है।

DIG (नारकोटिक्स) महेशचंद्र जैन ने बताया कि लिंडा मूल रूप से अफ्रीकी देश कोटे दी आईवोर के एक शहर की रहने वाली है और इन दिनों मुंबई के नालासोपारा क्षेत्र में रह रही थी। मंगलवार रात पुलिस ने उसे उस वक्त पकड़ा जब वह कोकीन लेकर पहुंची थी। महिला अधिकारियों ने उसकी तलाशी लेकर 31 ग्राम कोकीन बरामद की।

निरीक्षक हरीश सोलंकी के अनुसार, पूछताछ में लिंडा ने बताया कि भारत आने के बाद उसकी मुलाकात अनैतिक गतिविधियों में शामिल एक एजेंट से हुई, जिसके साथ वह मुंबई सहित कई शहरों में जाने लगी। एजेंट उसे इंदौर भी लेकर आए थे और ड्रग डिलीवरी करवाते थे। इंदौर आने से पहले उसे मुंबई में ही कोकीन का पैकेट सौंपा गया था।

पुलिस लिंडा के वीजा संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही है और संबंधित जानकारी दूतावास को भेज दी गई है। वह इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग करती है और उसके फोन की चैट 24 घंटे में डिलीट हो जाती है। कई नंबर कोडवर्ड में दर्ज होने के कारण पूछताछ में कठिनाई आ रही है। साइबर एक्सपर्ट की मदद से डिलीट डेटा रिकवर करवाया जा रहा है।

सौजन्य से: www.naidunia.com

Related post