July 15, 2026
TRENDING

Viral Video: Sunny Deol ने छीना पैप्स से कैमरा, चुपके से बना रहे थे वीडियो


एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन 24 नवंबर को मुंबई में उनके आवास पर हो गया था। एक्टर लंबे समय से ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती थे और हालत में सुधार होने पर परिवार उन्हें घर ले आया था। इससे पहले, सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर पर गंभीर हालत में लेटे धर्मेंद्र का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद परिवार की निजता पर सवाल उठे थे।

हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई अस्थियां

धर्मेंद्र के निधन के बाद, उनका परिवार 3 दिसंबर को हरिद्वार में गंगा नदी में अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा था। सनी देओल और बॉबी देओल मंगलवार को ही परिवार के सदस्यों के साथ हरिद्वार पहुंच गए थे और पांच सितारा होटल पीलीभीत हाउस में ठहरे थे। अस्थि विसर्जन की मुख्य प्रक्रिया सनी देओल के पुत्र करण देओल की ओर से श्रवण नाथ नगर क्षेत्र स्थित पीलीभीत हाउस के घाट पर संपन्न कराई गई।

चुपके से रिकॉर्डिंग कर रहे पैप्स से छीना कैमरा

इसी दौरान, एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। दरअसल, धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन के इस निजी और भावुक पल को कुछ पैपराजो चुपके से रिकॉर्ड कर रहे थे। वायरल वीडियो में, गुस्से में सनी देओल उस पैपराजो की ओर बढ़ते हैं और उसका कैमरा छीनकर सवाल करते हैं, “पैसे चाहिए? कितने पैसे चाहिए तेरे को?” यह उनके गुस्से को दर्शाता है कि निजी पलों में भी मीडिया की दखलंदाजी से वह कितने नाराज थे।

अंतिम संस्कार में शामिल हुईं हस्तियां

इससे पहले भी, जब पैप्स सनी के घर के बाहर तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश कर रहे थे, तब भी सनी देओल ने गुस्से में प्रतिक्रिया दी थी। धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सलमान खान, आमिर खान, सलीम खान और शाहरुख खान सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हुई थीं।



(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post