July 15, 2026
TRENDING

Year Ender 2025: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इस साल तलाकों की भरमार, फैंस के टूटे दिल


Year Ender 2025: साल 2025 जहां कई सितारों के लिए करियर के लिहाज से खास रहा, वहीं निजी जिंदगी में यह साल कई रिश्तों के टूटने का गवाह भी बना। टीवी और बॉ …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 19 Dec 2025 07:33:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Dec 2025 07:37:53 AM (IST)

Celebs Divorce In 2025: साल 2025 में टूट गए इन सितारों के रिश्ते/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. कुछ शादियां सालों बाद खत्म
  2. हुईं कुछ रिश्ते महीनों में टूट गए
  3. तलाक की खबरों ने फैंस चौंकाए

एंटरटेनमेंट डेस्क: 2025 खत्म होने को है और दुनिया 2026 की ओर बढ़ रही है। बीता साल जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कई नई उपलब्धियां लेकर आया, वहीं कई सितारों की निजी जिंदगी में उथल-पुथल भी देखने को मिली। इस साल टीवी और बॉलीवुड से जुड़े कई चर्चित कपल्स के रिश्ते टूट गए। कुछ मामलों में बात अलगाव से शुरू होकर तलाक तक पहुंच गई।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी भी टूट गई। उनकी सगाई और प्री-वेडिंग तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन 23 नवंबर से ठीक पहले शादी टल गई। बाद में दोनों ने खुद अपने अलग होने की पुष्टि की।

naidunia_image

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को एक समय आदर्श जोड़ी माना जाता था। बिग बॉस में दोनों के रिश्ते को फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, शादी के चार साल बाद इनके अलग होने की खबरों ने सबको चौंका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है, हालांकि अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

naidunia_image

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर धनश्री वर्मा की शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। दिसंबर 2020 में शादी करने वाला यह कपल काफी समय से अलग रह रहा था। तलाक की प्रक्रिया के दौरान चहल को आरजे महवेश के साथ देखा गया। फरवरी 2025 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया।

सेलिना जेटली और पीटर हाग

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हाग का रिश्ता टूटना भी फैंस के लिए बड़ा झटका रहा। साल 2011 में शादी और 2012 में जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद यह कपल लंबे समय तक साथ रहा। लेकिन हाल ही में सेलिना ने पीटर हाग के खिलाफ मुंबई के अंधेरी कोर्ट में घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी। 14 साल बाद यह शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई।

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे

टीवी शो भाबी जी घर पर हैं की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने भी 22 साल बाद पति पीयूष पूरे से तलाक लिया। दोनों की शादी 2003 में हुई थी और 2005 में बेटी का जन्म हुआ। 5 फरवरी को तलाक की पुष्टि हुई, लेकिन कुछ समय बाद शुभांगी के पूर्व पति का निधन हो गया।

अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक की शादी सिर्फ चार महीने ही टिक सकी। अभिनीत ने अदिति पर को-स्टार समर्थ गुप्ता के साथ अफेयर का आरोप लगाया, जबकि अदिति ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पति पर धमकी देने का आरोप लगाया। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक सुर्खियों में नहीं रहा।

लता सभरवाल और संजिव सेठ

टीवी की जानी-मानी जोड़ी लता सभरवाल और संजिव सेठ ने 16 साल बाद तलाक की घोषणा की। दोनों की मुलाकात ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी और 2010 में शादी हुई थी। इसी तरह, एक्ट्रेस हुनर हली और मयंक गांधी का रिश्ता भी 9 साल बाद टूट गया। अगस्त में हुनर ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

(सौजन्य से): www.naidunia.com

Related post